बेनीपुर: पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी
बहेड़ा थाना क्षेत्र के जकौली गांव निवासी गंगा राम साहु के 40 वर्षीय पुत्र विनोद साहु की मौत जामुन के पेड़ से गिरने से गुरुवार को हो गई। बताया जाता है कि मृतक जामुन के पेड़ पर चढ़ रहा था। इस दौरान अचानक फिसलने से नीचे गिर गया तथा बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजन का रो-रो क