पीपलदा: सीएमएचओ नागर ने अयाना पीएचसी का निरीक्षण किया, छत की सफाई करवाई और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Pipalda, Kota | Jul 31, 2025 बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए सीएमएचओ डॉ नरेन्द्र नागर ने गुरुवार को शाम 5 बजे इटावा ब्लॉक के अयाना पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल भवन की छत पर जाकर देखा तो कचरे और झाड़-झंखाड़ की वजह से बारिश के पानी का निकास अवरुद्ध था और छत की नालियां जाम थी। जिसकी अपनी मौजूदगी में सफाई करवाई और स्टाफ को पाबंद किया कि बारिश के मौसम में छत की नियमित जांच करें औ