हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, अस्पताल में भर्ती
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाख्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोरी का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरी के बारे मे पुलिस को सूचना दी गई।