हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब, डॉक्टरी परीक्षण की कार्रवाई जारी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। युवती के अपह्त हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस ने मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।