सोहागपुर: सिंहपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है,पुलिस ने बुधवार को लगभग 12:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर गांव में ही जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई है, मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है,और विवेचना की जा रही है।