कन्नौज: कुढिना गांव के व्यक्ति पर जमीन की रंजिश के मामले में जानलेवा हमले का आरोप, एसपी दफ्तर में लगाई गुहार
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तिर्वा तहसील के कुढिना गांव निवासी व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया गया है। व्यक्ति ने जमीन रंजिश के कारण मकान न बनने देने और हमले का आरोप लगाया है।