मैनपुरी: कोतवाली के ज्योति तिराहे के पास आम रास्ते को दबंगों के द्वारा किया जा रहा बंद, ग्रामीणों के विरोध करने पर की मारपीट।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योति तिराहे के पास आम रास्ते को दबंगों के द्वारा निर्माण करके बंद किया जा रहा था। वही ग्रामीणों के विरोध करने पर दबंगों ने ग्रामीणों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट होने से गुसाए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अजय चौहान ने पुलिस बल के साथ ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया।