खजनी: बेलघाट में खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, लखुआपाकड़ समिति पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, जांच की मांग
बेलघाट क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लखुआपाकड़ में सोमवार को किसानों ने खाद न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें कई दिनों से खाद नहीं मिल रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाया और मामले की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।