सनातन धर्म में ईश्वर के प्रति आस्था का रूप कितना विराट और अद्भुत हो सकता है, इसकी एक बानगी प्रखंड के परांची पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव में गुरुवार को दो बजे देखने को मिली। यहाँ पांच शिव भक्तों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ के दरबार देवघर के लिए एक बेहद कठिन संकल्प के साथ निकला है। ये भक्त पैदल नहीं, बल्कि सड़क पर उल्टा दंडवत करते हुए लगभग 40 किलोमीटर की यात्रा