इगलास: इगलास कोतवाली में तैनात दारोगा और हेड कांस्टेबल को लापरवाही के कारण किया गया निलंबित
Iglas, Aligarh | Mar 30, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दारोगा व मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। शनिवार की रात कस्बा के समीप रोशन पुष्पधाम कालोनी में सीआरपीएफ जवान पंकज पचौरी के घर में चोरी की वारदात हुई थी।