पिछोर: पिछोर में पिता-पुत्र के बीच संपत्ति विवाद का लोक अदालत में सफल समाधान
आज शनिवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार एक पिता और पुत्र के बीच लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का सफल समाधान लोक अदालत के माध्यम से हुआ।यह मामला एक ग्रामीण परिवार से जुड़ा था,जहां पिता और पुत्र के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर मतभेद उत्पन्न हो गए थे,। लोक अदालत ने परिवार के बिखरते रिश्तों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।