दतिया नगर: निचरौली रोड सपा पहाड से हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक के कब्जे से चार 315 बोर के कट्टे और एक जिंदा राउंड बरामद किया है। युवक निचरौली रोड सपा पहाड पर हथियारों को बेचने की फिराखके खड़ा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने आरोपी पर आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर विवेचना में लिया है।