गुमला लोहरदगा रोड स्थित टोटो के समीप बाइक सवार पत्थर गड़ी निवासी विपता उरांव और बुद्धेश्वर उरांव सड़क हादसे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। विपता को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि बुद्धेश्वर को स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। दोनों बाइक में सवार होकर लाह टोंगरी मेला से अपने घर लौट रहे थे।