सिंगरौली: गौड़ माइक्रो सिंचाई परियोजना से प्रभावित चमारीडोल, दुधमनियां व अन्य गांवों में भूमि क्रय-विक्रय पर कलेक्टर ने लगाई रोक
कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौड़ माईक्रो सिचाई परियोजना अंतर्गत सोनगढ़ बैराज से प्रभावित नीजी भूमि के भू अर्जन हेतु ग्राम चमारीडोल दुधमनियां, हट्टा,झारा, भीखाझरिया कुल 5 ग्रामों की अर्जित रकवा 230. 232 हेक्टयर भू अर्जन धारा 11 में प्रकाशित अराजी खसरा नम्बर की भूमियों पर समस्त प्रकार के क्रय विक्रय तथा इन पर किसी भी प्रकार का नवीन निर्माण पर रोक लगा दी है।