नानपारा: बख्तावर गांव में नालियों की साफ-सफाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नवाबगंज क्षेत्र के बख्तावर गांव में नालियों की स्थिति खराब है ग्रामीणों ने बताया कई महीनो से सफाई कर्मी के न आने से नलिया चोक है और बदबू आती है गंदगी का अंबार है शाहिद ननके रियाज मोल्हे जाकिर ने बताया दुर्गंध फैल रही है मच्छरों की संख्या बढ़ रही है संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है शिकायत के बाद समाधान नहीं हुआ नाराज होकर प्रदर्शन किया सफाई की मांग की है।