कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की सुबह करीब छह बजे लातेहार जिला में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। जिले के लगभग सभी नदियों के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्योदय से पहले ही भक्तजन शीतल जल में स्नान कर पूजा अर्चना की।