बांसवाड़ा में खुद को IAS अधिकारी बताकर युवती से शादी करने के मामले में साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता की ओर से साइबर थाने में दर्ज शिकायत के बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अक्षय कोठारी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जा