महोबा: चांदो में कुसुम योजना के सोलर पंप के खराब होने पर किसान ने फर्जी भुगतान और मिलीभगत का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Feb 21, 2026 कुसुम योजना के तहत लगा 10 हॉर्स पावर का सोलर पंप महीनों से खराब पड़ा है। किसान जुगल सिंह ने आरोप लगाया कि बिना जेसीआर पर हस्ताक्षर कराए ही विभाग और कंपनी की मिलीभगत से भुगतान निकाल लिया गया। सिंचाई ठप होने से फसल सूख रही है। पीड़ित किसान ने एसडीएम से शिकायत कर पंप ठीक कराने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।