शहपुरा पुलिस ने नशीली कफ सिरप की मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे दो तस्कर को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मामले का खुलासा किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखविर की सूचना पर शहपुरा पुलिस ने दो तस्करों को 79 सीसी कोडीन कफ सिरप और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए तस्करों को न्यायालय में पेश किया ।