लाडपुरा: कोटा ग्रामीण में पेट्रोल पंपकर्मी का बीयर की बोतल से गला काटा, कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती, 4 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jan 16, 2026 कोटा ग्रामीण के कनवास थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट कर आरोपियों ने बीयर की बोतल फोड़कर उसके गले पर जानलेवा वार कर दिया। लड़ाई झगड़े का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में बदमाश लड़ते झगड़ते नजर आ रहे हैं वहीं एक बदमाश बियर की बोतल से कर्मचारी के