हुज़ूर: मोती नगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई; 110 दुकानों को किया ध्वस्त, प्रशासनिक अमला व 1000 पुलिसकर्मी तैनात
Huzur, Bhopal | Feb 9, 2025 भोपाल की मोतीनगर बस्ती में रविवार सुबह 5 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। सुबह 10.30 बजे तक 110 दुकानों को तोड़ दिया गया है। अब इनका मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस ने चारों तरफ से एक किमी दूर बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही में रोक पर लगा रखी है। सुभाषनगर ब्रिज को भी बंद कर दिया है। मीडिया को भी इलाके में जाने की अनुमति नहीं है।