गढ़ाकोटा: सिद्धांत दुबे ने पहले प्रयास में MPPSC परीक्षा पास की, बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 के परिणामों में सागर जिले की रहली तहसील के एक होनहार युवा ने सफलता का परचम लहराया है। वार्ड नंबर 15 (पटना ककरी) के निवासी सिद्धांत दुबे ने अपने प्रथम प्रयास में ही असिस्टेंट प्रोफेसर (लाइब्रेरियन)के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।