थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी-खमरिया बाईपास में कतरकना के नजदीक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों को संजीवनी 108 से नजदीक के सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार के लिए लाकर भर्ती करवाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। हादसा साढ़े 08 बजे के आस-पास हुआ है।