तालबेहट: जखौरा में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने रोड पर बैठकर लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर माने किसान
तालबेहट तहसील के ग्राम जखौरा शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पहुंची जखौरा पुलिस द्वारा समझाने के बाद किसानों ने जाम हटाया। वहीं मौके पर प्रशासन के अधिकारीयों ने किसानों को आश्वासन दिया की जल्दी उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाएगी।