तालबेहट: तालबेहट हाइवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया
तालबेहट हाइवे पर शुक्रवार की रात्रि करीब 8 बजे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमे बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। राहगीरों के द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहॉं डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया गया।