भीलवाड़ा: रमा विहार में स्क्रैप व्यापारी की संदिग्ध मौत, गले पर फंदे के निशान, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का करवाया पोस्टमार्टम
शहर के रमा विहार में रहने वाले और अहमदाबाद के स्क्रेप व्यापारी की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके गले पर फंदे के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि व्यापारी की मौत सामान्य न होकर उनके साथ और घटना घटी है। ऐसे में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।