सासाराम: मुरादाबाद गांव से निकाली गई शिव महापुराण यज्ञ को लेकर कलश यात्रा एवं शोभायात्रा
1 फरवरी 2024 को सासाराम के मुरादाबाद गांव से शिव महापुराण यज्ञ को लेकर कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दो हाथी, 11 ऊंट, 21 घोड़े और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं महिला श्रद्धालुओं ने 251 कलश सिर पर रखकर इस कलश यात्रा में भाग लिया।