मनगवां: नेशनल हाईवे 30 पर अगडाल के पास सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
Mangawan, Rewa | Mar 14, 2025 प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरा की ओर से गढ़ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार (क्रमांक MP 17 CD 0450) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। कार में सवार तीनों व्यक्ति ग्राम गंभीरपुर, ग्राम पंचायत गढ़ के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार बहुत तेज गति में थी और चालक ने पुल के ऊपर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी।