सोहावल: महाराष्ट्र से भरतकुंड पहुंचा राम भक्तों का जत्था, दक्षिण मुखी प्राचीन गुफा में टेका माथा किया पूजन
महाराष्ट्र के बीड़ जिले के करीब से मराठी राम भक्तों का जत्था शनिवार दोपहर बाद भरतकुंड पहुंचा। जहां दक्षिण मुखी प्राचीन भरत गुफा में भरत जी की चरण पादुका पर माथा टेक कर पूजन किया। इसके बाद भरत हनुमान मिलन मंदिर की परिक्रमा कर प्रेम मूर्ति भरत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।