देेेवरिया: देवरिया में अज्ञात शव का जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार
Deoria, Deoria | Jun 29, 2025 देवरिया जीआरपी पुलिस ने तीन दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिले एक अज्ञात शव को मोर्चरी में रखवाया था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे तक शव की पहचान न हो पाने पर जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार कानूनी प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।