काको: गोलकपुर गांव: गोली लगने से घायल व्यक्ति ने बताई अपनी कहानी
Kako, Jehanabad | Mar 29, 2026 जहानाबाद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक से बाजार कर घर लौट रहे अशोक कुमार को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। घायल अशोक कुमार, गोलकपुर गांव निवासी नागेश्वर प्रसाद के पुत्र हैं। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने बताया कि आरोपी बाढु यादव कई मामलों में वांछित है। घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।