सोनो: प्रेमी जोड़े ने बटिया थाने में किया आत्मसमर्पण, परिजन ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट करने का आरोप
Sono, Jamui | May 9, 2024 बटिया थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी पर एक प्रेमी युवक के परिजनों ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि सचिन कुमार और अंजली कुमारी एक दूसरे से 5 साल से प्यार कर रहे थे इसी दौरान दोनों में भाग कर देवघर में शादी रचा ली।