मझगवां: वार्ड 14 में बिजली सुधार करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, PHC में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में एक युवक घर में बिजली सुधार का कार्य कर रहा था।जिससे उसे करेंट लगा और लल्ली खान की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहाँ डॉ ने परीक्षण दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पीएम करा शव परिजनों को सौप दिया हैं।