पूर्वी चंपारण:- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 71वीं बटालियन एसएसबी के जवान डॉग स्क्वायड की मदद से सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रहे हैं। नेपाल में चुनाव संपन्न होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है।