हिलसा: काजीचक गांव के खेत में कृषि का कार्य करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से किसान की हुई मौत
Hilsa, Nalanda | Aug 12, 2024 सोमवार को हिलसा थाना क्षेत्र के काजी चक गांव में खेत में कृषि का कार्य करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक किसान बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया जहां ड्यूटी पर तैनाथ चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।