मेड़ता: रेण के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत
Merta, Nagaur | Jan 14, 2026 मेड़ता सिटी के रेण के पास बुधवार को एक ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में रेण चौकी पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान रामस्वरूप माली के रूप में हुई है, ट्रेलर की तलाश जारी है।