सीमापुरी: नंद नगरी लगे में गश्त के दौरान वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चोरी की दो बाइक बरामद
नंद नगरी पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जीटीबी एनक्लेव और हर्ष विहार इलाके से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई है। वह पहले से भी लूटपाट समेत 11 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए वह आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।