औराई: ज्ञानपुर : गोपीगंज के डेरवा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं घायल
Aurai, Bhadohi | Jul 30, 2024 गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवा भवानीपुर में शाम पांच बजे के आस पास आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आकर तीन महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसने हालत सामान्य बनी हुई है। आपको बता दें की शाम में अचानक बारिश हुई और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह घटना हुई।