धमतरी: रिसाई पारा पश्चिमी वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी में वार्डवासियों ने ताला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
बता दे कि धमतरी शहर के रिसाई पारा पश्चिमी वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी परिसर में सालों पुराना एक सेमर का विशालकाय पेड़ है। जो अंदर से खोखला हो चुका है। ऐसे में पेड़ कभी भी गिर जाने की संभावना बनी हुई है। वार्ड वासियों ने बताया कि पेड़ को काटने 2022 से शिकायत कर रहे हैं। उसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।