हैदरनगर व ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मुसलमानों ने शुक्रवार दोपहर डेढ बजे विभिन्न मस्जिदों में रमजान महीना के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अदा की। अलविदा को लेकर युवाओं समेत बच्चों व वृद्धों में काफी उत्साह दिखा। हैदरनगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा की।