सुल्तानपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
सुलतानपुर में रविवार को शाम 7:30 बजे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई।20 जुलाई 2025 को अमहट हवाई अड्डे के पीछे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में अमेठी के माधवपुरवा निवासी सत्यम कश्यप और सुलतानपुर के गभडिया पुल निवासी अयान खान शामिल हैं