सुल्तानगंज: अजगैबीनाथ धाम से जल लेकर देवघर गए लक्खीसराय के दिव्यांग भक्त गुलशन
अजगैबीनाथ धाम के पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा तट से जल भरकर लाखों शिव भक्त रोजाना देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कच्ची कांवरिया पथ पर भक्तों की भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में लखीसराय के रहने वाले गुलशन कुमार की कहानी विशेष रूप से प्रेरणादायक है। गुलशन कुमार 80% दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास ने उन्हें क