झालरापाटन: झालरापाटन में आम का पेड़ गिरा, मुख्य सड़क अवरुद्ध, बड़ा हादसा टला
झालरापाटन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) परिसर की चारदीवारी के पास बुधवार दोपहर 2 बजे एक प्राचीन आम का पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। परिसर की चारदीवारी के पास लगे अधिकांश पेड़ों की नींव कमजोर हो चुकी है।