आरा: भोजपुर डीएम ने वीर कुंवर स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन किया
Arrah, Bhojpur | Dec 3, 2025 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (बालक अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान, आरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया।