दुर्गुकोंदल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन कांकेर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया
मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन कांकेर के लिए गौरव की बात तब हुई जब जिले में दो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया। भूटान के थिंपू से भारत खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कांकेर जिले के दो युवाओं ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।जिसे मुख्यमंत्री विष्णु साय के ने सम्मानित किया।