नई सराय थाना क्षेत्र के पचबावड़ी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिंदू समाज के कुछ लोग और रघुवंशी समाज में खासा गुस्सा है। शुक्रवार की शाम चार बजे आधा सैकड़ा से भी ज्यादा लोग नई सराय थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपा।