झारखंड के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान से जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात से छापेमारी शुरू की और तीन लोगों को हिरासत में लिया।गुरुवार सुबह 8:00 बजे बौसी के डैम रोड स्थित श्रवण ज्वेलर्स में भी छापेमारी की। झारखंड एवं स्थानीय पुलिस ने एक साथ संयुक्त छापेमारी की जिसमें दुकानदार की संलिप्त सामने आई है।