बुधवार को विदिशा के जैन कॉलेज ग्राउंड पर भव्य पंचकल्याणक महोत्सव की शुरुआत हो रही है जिसमें विदिशा शहर के साथ-साथ प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में जैन अनुयाई इसमें भाग लेंगे। बताया गया कि शीतल धाम में नए बनाए गए भव्य मंदिर में बर्रो वाले बाबा को स्थापित करने और अन्य जिन बिंबो को स्थापित करने के लिए यह पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन होगी।