चित्रकूट - राजापुर के बरद्वारा गांव के गौरव वन आश्रम में राधा–कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सोमवार दोपहर 1 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 500 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया।