इंदौर: 8 सालों से फरार चल रहे गोवंश तस्कर को क्राइम ब्रांच ने रामकृष्ण बाग कॉलोनी से किया गिरफ्तार, आरोपी पर 12 मामले हैं दर्ज
Indore, Indore | Jul 7, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए रामकृष्ण बाग कॉलोनी से एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही यह आरोपी खंडवा जिले के पंधाना में दर्ज हुए तस्करी मामले मे 8 सालों से फरार चल रहा था। जिस पर अलग-अलग स्थान पर 12 मामले दर्ज हैं। वहीं इस मामले में क्राइम ब्रांच पंधाना पुलिस से संपर्क कर रही है। जिसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।